हिमाचल प्रदेश के चंबा के तीसा इलाके में भयंकर अगिनकांड में चार लोग जिंदा जलकर मारे गये

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 14, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के तीसा  इलाके में देर रात एक मकान में आग लगने से चार लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है। सुबह जब हादसे की खबर लोगों को पता चली तो गांव में मातम पसर गया।  आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

तीसा में हुए भयंकर अग्निकांड के बाद स्थानीय विधायक एवं विधानसभा के उपाध्यक्ष हंसराज भी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। जिला चंबा के तीसा उपमंडल में इससे पहले भी कई अग्निकांड हो चुके हैं। बीते साल भी तीसा में एक मकान में आग लगने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी।

पहाड़ी इलाके में अधिकतर लोगों ने घर लकड़ी के बनाए हुए होते हैं। दो से तीन मंजिला इन घरों में निचली मंजिल पर पशुओं के बांधने की व्यवस्था की होती है, यहीं पर सूखी घास व लकड़यिं रखी होती हैं। ऐसे में जरा सी चूक होने पर लकड़ी के यह घर पलभर में राख के ढेर में बदल जाते हैं। पहाड़ी क्षेत्र के लोग इस तरह के घर इस कारण बनाते हैं, क्योंकि सर्दी के मौसम में जब बर्फ पड़ जाती है तो बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण पशुओं के बांधने व चारे की व्यवस्था भी साथ ही की होती है। इन दिनों लोगों ने घास व लकड़ी का स्टाक करना शुरू कर दिया है।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे