मेसी समेत पीएसजी के चार खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव, नेमार का भी हुआ टेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

पेरिस। सात बार के बेलोन डियोर पुरस्कार विजेता लियोनल मेस्सी पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) टीम के उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो सोमवार रात टीम के फ्रेंच कप फुटबॉल मुकाबले से पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। पीएसजी टीम ने शनिवार रात बयान में कहा था कि स्टाफ का एक सदस्य भी कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। उस समय किसी के नाम का खुलासा नहीं किया गया था लेकिन बाद में रविवार को टीम के चिकित्सा समाचार में क्लब ने संक्रमित खिलाड़ियों की सूची में मेस्सी, लेफ्ट बैक युआन बेर्नाट, बैकअप विकेटकीपर सर्जियो रिको और 19 साल के मिडफील्डर नाथन बिटुमाजाला के नाम की जानकारी दी। पीएसजी कोच मौरिसियो पोचेतीनो इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि मेस्सी फ्रांस में कब लौट पाएंगे। पोचेतीनो ने रविवार को मैच के पहले होने वाले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम लगभग दो साल से वायरस के साथ रह रहे हैं और हर कोई जानता है कि संक्रमण से बचने के लिए उन्हें क्या करना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन

शिक्षा में AI के सुरक्षित उपयोग पर BRICS देशों में बनी सहमति