पश्चिमी दिल्ली में एक कारखाने में सुरक्षाकर्मी की हत्या मामले में चार किशोर पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2024

पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके में एक कारखाने के 35 वर्षीय सुरक्षा कर्मी का शव बरामद होने के बाद उसकी हत्या के आरोप में चार किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि बिहार निवासी सुरक्षा कर्मी की हत्या इसलिए की गई क्योंकि उसने चारों में से एक किशोर के अभद्र व्यवहार के बारे में कारखाने के मालिक को बता दिया था, जिसके बाद आरोपी की नौकरी चली गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि विनोद का शव बुधवार रात बरामद किया गया, शव पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि मामले की जांच के दौरान घटना में शामिल चार किशोरों को पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि नौकरी छूटने का बदला लेने के लिए चारों आरोपियों ने विनोद की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मी के परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

No Foundation Makeup Tips: बिना फाउंडेशन के पाएं Alia Bhatt का मेकअप लुक, ट्राई करें ये हैक्स

VB-G RAM G Bill: शशि थरूर का केंद्र सरकार पर कटाक्ष: राम का नाम बदनाम ना करो

Shiksha Adhishthan Bill: धर्मेंद्र प्रधान बोले- विश्वविद्यालयों के नियमन, मानक निर्धारण और प्रत्यायन में एकरूपता लाने की आवश्यकता

Sansad Diary: G Ram G Bill लोकसभा में पेश, विपक्ष ने गांधी जी का नाम हटाने का किया विरोध