जम्मू कश्मीर में अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए, एक गिरफ्तार: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2022

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ तीन अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए और एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ कश्मीर घाटी के पुलवामा, गंदेरबल और कुपवाड़ा जिलों में हुई। उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के चेवाकलां इलाके में रात भर चली मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (जेईम) के दो आतंकवादी और एक पाकिस्तानी नागरिक मारा गया। अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सेरच इलाके में तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया है।

इसे भी पढ़ें: डिजिटल अर्थव्यवस्था वर्ष 2030 तक 800 अरब डॉलर होगी: सीतरमण

अब तक पुलवामा में एक पाकिस्तानी सहित जेईएम के दो आतंकवादी, गंदेरबल और हंदवाड़ा में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म।’’ कुमार ने बताया, ‘‘एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा