Uttar Pradesh । रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2024

रायबरेली। रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मालिन पुरवा गांव के पास शुक्रवार को तड़के बारातियों की स्कार्पियो के पहले पुलिया से और फिर पेड़ से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बारात लालगंज के कटहरिन का पुरवा गांव से अमेठी जिले के फुरसतगंज गयी थी और वहां से शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे आठ बराती स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। रायबरेली- सुलतानपुर रोड पर मालिन का पुरवा गांव के पास गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में वाहन सवार सभी लोग घायल हो गये। 

प्रमुख खबरें

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे

SC Scholarship में देरी: PAC छह राज्यों के मुख्य सचिवों के खिलाफ लाएगी विशेषाधिकार प्रस्ताव

Delhi Weather: तेज हवाओं संग बारिश से गिरा पारा, अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज