बारात में आया चार पहिया वाहन कुए में गिरा, 6 लोगों की मौत

By मनीष खरया | Dec 09, 2020

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवान जी के पुरवा में मंगलवार की रात एक दर्दनाक घटना में 06 लोगों की मौत हो गई। दरआसल बारात में आया एक चार पहिया वाहन कुँए में गिर गया।  कुँए में वाहन गिरने से 6 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया। बारात उत्तर प्रदेश में महोबा के स्वासा गाँव से आई थी। 

इसे भी पढ़ें: कुपोषण से 06 माह की बच्ची की मौत, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 2 बजे की है। जब यह चार पहिया वाहन कुँए में जा गिरा। इस वाहन में 9 लोग सवार थे जो वाहन के साथ ही कुएं में डूब गए। जिससे 6 लोगों की घटना में मौत हो गई। जबकि 3 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीवान जी के पुरवा में शादी समारोह में यह लोग शामिल होने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन के सहारे कुएं से चार पहिया वाहन निकाला और मृतको को पोस्टमार्ट की लिए भेजा गया। जबकि घटना कैसे हुई इसकी पूछताछ पुलिस कर रही है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR