पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की तारीखों में चौथी बार बदलाव, BJP ने जताया ऐतराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को राज्य में अगस्त के दौरान लागू होने वाले पूर्ण लॉकडाउन की तारीखों में चौथी बार बदलाव किया। सरकार ने सभी रविवार को इस दायरे से अलग कर दिया है। सरकारी आदेश में कहा गया कि नए बदलाव के मुताबिक लॉकडाउन 20 एवं 21 अगस्त और 27 एवं 28 अगस्त को लागू रहेगा। पहले इसकी तारीख 16 एवं 17 अगस्त और 23 एवं 24 अगस्त घोषित की गई थीं। हालांकि, लॉकडाउन की अन्य तारीखों जैसे पांच, आठ और 31 अगस्त में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह चौथी बार है जब राज्य सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन की तारीखों में बदलाव किया है। इससे पहले, 28 जुलाई को तीन बार तारीखों में बदलाव का ऐलान किया गया था। विभिन्न समुदायों की ओर से त्योहारों के मद्देनजर तारीखों में बदलाव की मांग की गई थी। इस बार भी कुछ निश्चित तारीखों पर लॉकडाउन में ढील की मांग के चलते बदलाव किए गए हैं। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में कॉजपा का प्रदर्शन विफल, BJP ने राहुल गांधी की तुलना मीर जाफर से की

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध, Kojpa का Jantar Mantar पर प्रदर्शन का ऐलान

Mumbai में Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 600 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट