धनुष-बाण से लड़ा जाएगा चौथा विश्व युद्ध, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कही यह बात

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी सेना ने यूक्रेन के औद्योगिक शहर खेरसन पर कब्जा कर लिया है। इसी बीच दुनियाभर में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसको लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन संकट को लेकर सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, कांग्रेस नेता दिखाई दिए संतुष्ट ! विदेश मंत्री ने कही यह अहम बात 

कांग्रेस नेता ने ट्वीट में लिखा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दुनिया के नेताओं को परमाणु युद्ध करने से बचना चाहिए क्योंकि अब उपलब्ध परमाणु हथियार दुनिया को विलुप्त होने में बदलने में सक्षम हैं। परमाणु पर ब्रांडिंग न करें।

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन का विनाश करने के मूड में रूस? तैनात की S-400 Missiles, प्रशिक्षण अभ्यास किया शुरू

रूस ने दी थी परमाणु हमले की धमकी

बीते दिनों रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा था कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा तो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा और यह काफी विनाशकारी होगा। रूस के इस बयान के बाद पश्चिमी देशों की चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

प्रमुख खबरें

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत