यूक्रेन में फॉक्स न्यूज के वीडियो पत्रकार की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 16, 2022

न्यूयॉर्क| यूक्रेन में फॉक्स न्यूज के एक वीडियो पत्रकार की उस समय मौत हो गई, जब वह कीव के बाहर एक अन्य संवाददाता के साथ यात्रा कर रहे थे और उनका वाहन गोलाबारी की चपेट में आ गया। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने कर्मचारियों को जारी बयान में कहा कि जान गंवाने वाले वीडियोग्राफर पियरे ज़ाक्रज़वेस्की (55) ने फॉक्स न्यूज के लिए इराक, अफगानिस्तान और सीरिया में भी युद्ध को कवर किया था। फॉक्स न्यूज मीडिया की सीईओ सुजैन स्कॉट ने कहा, एक पत्रकार के रूप में उनका जुनून और प्रतिभा बेजोड़ थी।

कंपनी ने कहा कि होरेंका में ज़ाक्रज़वेस्की का वाहन गोलाबारी की चपेट में आ गया था, इस घटना में घायल हुए संवाददाता बेंजामिन हॉल सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रमुख खबरें

Putin big attack on Pakistan: पुतिन की सीक्रेट चिट्ठी पर चौंका भारत, हिले कई देश

शाहनवाज हुसैन का आरोप, बांग्लादेश में हिंदू विरोधी सरकार, डर के साये में अल्पसंख्यक

अब दिल्ली से दहलेगा पाकिस्तान! 450- 800 KM क्षमता, ब्रह्मोस के नए वर्जन में क्या-क्या?

नए साल से पहले भारतीय पासपोर्ट हुआ कमजोर, अमेरिका को भी बड़ा झटका