एफपीआई ने नवंबर में शेयरों में 36,329 करोड़ रुपये डाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2022

लगातार दो माह तक भारतीय शेयर बाजारों से निकासी के बाद नवंबर में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) एक बार फिर लिवाल बन गए हैं। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में कमजोरी तथा भारत का कुल वृहद आर्थिक रुख सकारात्मक होने के बीच एफपीआई ने नवंबर में भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 36,329 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह इस साल तीसरा महीना (जुलाई, अगस्त और नवंबर) है जबकि एफपीआई का निवेश प्रवाह सकारात्मक रहा है। इसके अलावा दिसंबर माह की शुरुआत भी सकारात्मक रुख के साथ हुई है।

इससे पहले अक्टूबर में एफपीआई ने शेयरों से आठ करोड़ रुपये की निकासी की थी। सितंबर में एफपीआई 7,624 करोड़ रुपये के बिकवाल रहे थे। वहीं अगस्त में एफपीआई ने 51,200 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। जुलाई में उन्होंने 5,000 करोड़ रुपये की लिवाली की थी।

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर से लगातार नौ माह तक एफपीआई शुद्ध बिकवाल रहे थे। इस साल अभी तक एफपीआई ने शेयरों से 1.25 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने ऋण या बॉन्ड बाजार से 1,637 करोड़ रुपये निकाले हैं। भारत के अलावा फिलिपीन, दक्षिण कोरिया, ताइवान, थाइलैंड और इंडोनेशिया जैसे उभरते बाजारों में भी एफपीआई का प्रवाह सकारात्मक रहा है।

प्रमुख खबरें

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?