FPI ने सितंबर के पहले सप्ताह में पूंजी बाजारों से 1,263 करोड़ निकाले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजारों से 1,263 करोड़ रुपये की निकासी की है। हालांकि, सरकार ने एफपीआई से बढ़ा हुआ अधिभार वापस लेने की घोषणा की है लेकिन इसके बावजूद उनकी निकासी का सिलसिला कायम है। 

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार तीन से छह सितंबर के दौरान एफपीआई ने शेयरों से शुद्ध रूप से 4,263.79 करोड़ रुपये की निकासी की। इस दौरान उन्होंने ऋण या बांड बाजार में शुद्ध रूप से 3,000.86 करोड़ रुपये डाले। इस तरह भारतीय पूंजी बाजारों से उनकी शुद्ध निकासी 1,262.93 करोड़ रुपये रही।

इसे भी पढ़ें: FPI ने जुलाई महीने में भारतीय शेयर बाजारों से 7,712 करोड़ की निकासी की

गणेश चतुर्थी पर दो सितंबर को बाजार बंद रहे। इससे पिछले दो माह के दौरान भी एफपीआई शुद्ध बिकवाल बने रहे। अगस्त में उन्होंने भारतीय पूंजी बाजारों से 5,920.02 करोड़ रुपये निकाले थे। जुलाई में उन्होंने पूंजी बाजारों से 2,985.88 करोड़ रुपये की निकासी की थी। 

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत