शिवसेना की PM मोदी से अपील, कहा- लाउडस्पीकर पर बनाएं राष्ट्रीय नीति और गुजरात-दिल्ली में पहले करें लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर वह राष्ट्रीय नीति बनाएं और इसे गुजरात-दिल्ली में सबसे पहले लागू करें। राउत ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय नीति बनायें और भाजपा शासित राज्यों में इसे सबसे पहले लागू करें। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र की मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर को हटाने की मांग की थी। इसके बाद से लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का मुद्दा गरमा गया। 

इसे भी पढ़ें: MNS का ऐलान- 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर की जाएगी 'महाआरती' 

राउत ने आगे कहा, ‘‘आप के लोग लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद उत्पन्न कर रहे हैं, इसलिए एक राष्ट्रीय नीति की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात और उत्तर प्रदेश में अब तक लाउडस्पीकर नहीं हाटाये गये हैं। राउत ने कहा कि केंद्र सरकार ने गोवध पर प्रतिबंध को लेकर एक राष्ट्रीय नीति बनाई थी, लेकिन पूर्वोत्तर राज्यों और गोवा को छूट दे दी गई क्योंकि इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने गोबध पर प्रतिबंध का विरोध किया था।

प्रमुख खबरें

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के Pakistan Prime ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे

JSSC CGL परीक्षा में धांधली पर CID का बड़ा एक्शन, 16वीं गिरफ्तारी