फ्रांस ने जब्त किए 450 प्राचीन पुरावशेष पाकिस्तान को लौटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

पेरिस। फ्रांस ने मंगलवार को पाकिस्तान को लगभग 450 प्राचीन पुरावशेष लौटाए हैं जिन्हें फ्रांसीसी सीमा शुल्क अधिकारियों ने करीब एक दशक पहले जब्त किया था। इनमें से कुछ 4,000 ईसा पूर्व के हैं। पेरिस के चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर 2006 में सीमा शुल्क अधिकारियों ने पाकिस्तान से आए एक पार्सल की जांच की थी। पार्सल शहर के एक संग्रहालय को भेजा जा रहा था और उसमें करीब 100 साल पुराने टेराकोटा (मिट्टी) के 17 बर्तन होने का दावा किया गया था।

इसे भी पढ़ें: इमरान ने जरदारी और शरीफ से कहा, पहले लूटे हुए धन को लौटाएं, फिर देश से जाएं

 

लेकिन जब एक विशेषज्ञ ने इन बर्तनों की जांच की ते पत चला कि इनमें से कुछ चीजें ईसा पूर्व दूसरी या तीसरी शताब्दी की हैं और संभवत: उन्हें बलुचिस्तान प्रांत के किसी कब्रगाह से चुराया गया है। लगभग एक साल की व्यापक जांच के बाद, जांचकर्ताओं को कुल 445 चीजें मिली, जिनमें से कुछ तो 4,000 ईसा पूर्व के थे। इस दौरान उन्होंने पेरिस के एक गैलरी पर छापा भी मारा। इन सामानों की अनुमानित कीमत 139,000 यूरो (157,000 अमरीकी डालर) लगाई गई है।

प्रमुख खबरें

Loksabha Election 2024| तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 12 राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

MI vs SRH IPL 2024: सूर्या की आक्रामक शतकीय पारी से मुंबई ने सनराइजर्स को सात विकेट से हराया

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut