France ने राफेल पर बयान देकर पाकिस्तान को हिला डाला, झूठ पर शहबाज-मुनीर की लगा दी क्लास

By अभिनय आकाश | May 12, 2025

भारत की कूटनीति अब अपना असली रंग दिखा रही है। एक तरफ पाकिस्तान बौखलाया हुआ है तो दूसरी तरफ दुनिया के बड़े बड़े मुल्क खुलकर भारत के समर्थन में उतर चुके हैं। इन देशों ने न सिर्फ भारत का साथ दिया बल्कि पाकिस्ता को कड़ा संदेश भी दिया। जो लोग कह रहे थे कि फ्रांस सोर्स कोड नहीं मिला, उन्हें भी जवाब मिल गया। कोई भी देश किसी को भी सोर्स कोड नहीं देता। अमेरिका तक एफ-35 का कोड नहीं देता। लेकिन इन सब से इतर भारत के साथ डिप्लोमैटिक सपोर्ट और फिर राफेल पर झूठ फैलाने वालों को जवाब दिया गया। फ्रांस ने कह दिया कि हमारे पास कोई जानकारी नहीं कि कोई राफेल गिराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: माई-बाप हमें बचा लो...24 घंटे में दूसरी बार गुहार लगाने अमेरिका के पास पहुंचा पाकिस्तान

भारत और इजरायल का रिश्ता नया नहीं है। लेकिन इस बार इजरायल ने केवल हथियार नहीं दिए बल्कि खुलकर डिप्लोमैटिक स्टैंड भी लिया। इजरायल ने कहा कि हेरोन ड्रोन और बराक 8 जैसे हथियारों का भारत ने प्रभावी इस्तेमाल किया। जिससे पाकिस्तान की कमर टूट गई। पाकिस्तानी मीडिया और वहां की फोर्स भी ये मान रही है कि उसे इजरायली हथियारों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इस्लामाबाद ने फतह-2 बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसे भारत के बराक-8 मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने हरियाणा के सिरसा में रोक दिया। 

इसे भी पढ़ें: माहौल बिगाड़ा तो...ट्रंप की शहबाज शरीफ को लास्ट वार्निंग

बराक-8 भारत व इजराइल के सहयोग से तैयार लंबी दूरी वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। डीआरडीओ और इजराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने विकसित किया है। डीआरडीओ के अनुसार, इसमें 70% टेक्निक भारत की है।  बराक- 8 मध्यम दूरी के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, एंटी शिप मिसाइल, ड्रोन के साथ-साथ क्रूज मिसाइलों और अन्य हवाई खतरे को नष्ट करने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 70 से 100 किमी तक है। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल में अधिक उन्नत खोज की सुविधा और लंबी दूरी तक जाने की क्षमता है।  

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health