फ्रांस : किशोर की मौत के बाद लगातार पांचवीं रात हिंसा जारी रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2023

फ्रांस में पुलिस की गोलीबारी से मारे जाने के बाद फैली हिंसा रविवार तड़के भी जारी रही और प्रदर्शनकारी युवाओं ने एक जलती हुई कार को मेयर के आवास से टकरा दिया। हालांकि, हिंसा के मामलों में अब थोड़ी कमी देखी जा रही है। पुलिस ने रविवार तड़के 719 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार रात को प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक पुलिस ने 3,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। नैनटेरे के उपनगर में पुलिस की गोलीबारी में मारे गए 17 वर्षीय नाहेल को शनिवार को अंतिम विदाई दी गई। कब्रिस्तान में शवों को लाए जाने के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे खड़े थे। गौरतलब है कि मंगलवार को यातायात जांच के दौरान 17 वर्षीय नाहेल की मौत होने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

प्रदर्शनकारियों ने हाल के दिनों में कई स्कूल, पुलिस स्टेशन, टाउन हॉल और स्टोर में तोड़फोड़ और आगजनी की, लेकिन किसी मेयर के आवास पर हमला करने की यह पहली घटना है।मेयर विंसेंट जीनब्रून ने कहा कि देर रात करीब डेढ़ बजे हुए हमले में उनकी पत्नी और उनके बच्चे घायल हो गए। जब हमला हुआ उस वक्त उनके परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे और वह टाउन हॉल में हिंसा की निगरानी कर रहे थे। मेयर ने हिंसा को अस्वीकार्य करार देते हुए सरकार से आपातकाल लागू करने का आग्रह किया। इस बीच, गृह मंत्रालय ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों ने मार्सेल शहर में हिंसा की। इसने दावा किया कि पिछली रात की तुलना में अब हिंसक घटनाओं में कमी आई है।

प्रमुख खबरें

Meta को भारत सरकार की अंतिम चेतावनी: Indian Laws का पालन न करने पर छिनेगा Safe Harbour Protection

भारत ने South Africa को 6-1 से रौंदा, Womens Hockey World Cup में रचा इतिहास!

NSE IPO: 5.26 लाख करोड़ के Valuation के साथ सितंबर में मचेगी हलचल, LSE को देगा कड़ी टक्कर

Ease of Doing Business के लिए बड़ा कदम, FDI Approval की सीमा 3 गुना बढ़ाने की तैयारी में Finance Ministry