फ्रांस देगा भारत का साथ, मसूद अजहर पर वित्तीय प्रतिबंध लगायेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2019

नयी दिल्ली। फ्रांस ने आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर पर वित्तीय प्रतिबंध लगाने का निर्णय किया है और जोर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा से भारत के साथ रहा है।  फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने के लिये नये सिरे से प्रयास किया था। फ्रांस ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया था जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के सरगना को ‘वैश्विक आतंकी’ घोषित करने का प्रस्ताव किया गया था। हालांकि, चीन ने तकनीकी आपत्ति जताते हुए इस प्रस्ताव पर अड़ंगा लगा दिया था। 

इसे भी पढ़ें: मसूद अजहर की उलटी गिनती शुरू, आज UNSC करेगा ‘वैश्विक आंतकवादी’ घोषित

फ्रांस के यूरोप एवं विदेशी मामलों के मंत्रालय, फ्रांस के आर्थिक एवं वित्त मंत्रालय तथा आतंरिक मामलों के मंत्रालय के संयुक्त बयान में कहा गया है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में एक घातक हमला हुआ जिसमें भारतीय पुलिस बल के 40 लोगों ने जान गंवायी।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस की रक्षा मंत्री ने (विमान) वाहक आक्रामक दल को किया रवाना

जैश ए मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है जिसे 2001 से ही संयुक्त राष्ट्र आतंकी संगठन घोषित करने का प्रयास कर रहा है। 

इसमें कहा गया है, ‘‘ फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमेशा से भारत के साथ रहा है और हमेशा रहेगा। ’’ 

प्रमुख खबरें

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना

PM Modi कर्नाटक में शुरू करेंगे 15600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, Pink Line और Vande Bharat की देंगे सौगात

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड