फ्रांस की रक्षा मंत्री ने (विमान) वाहक आक्रामक दल को किया रवाना

france-s-defense-minister-aircraft-carrier-attacked-the-offensive-team
[email protected] । Mar 7 2019 3:51PM

यह अब 30 राफेल लड़ाकू विमान और दो हावेकेयी हवाई शीघ्र चेतावनी एवं नियंत्रण विमान को ले जा सकता है।’’बयान के अनुसार मंत्री इस विमान वाहक के रवाना होने से पहले उस पर थीं। उसकी अभियानगत तैनाती कई महीनों की है।

नयी दिल्ली। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस ने विमान वाहक चार्ल्स डी गॉल पर वाहक आक्रामक दल को रवाना किया है। यहां फ्रांसीसी दूतावास ने बुधवार को यह जानकारी दी। दूतावास ने बताया कि (विमान)वाहक आक्रामक दल कई महीनों की अभियानगत तैनाती के लिए तुलों बंदरगाह से रवाना हुआ। दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘‘2000 से अधिक महिलाएं और पुरूष चार्ल्स डी गॉल पर सवार हुए। इस विमान वाहक ने एक बड़े रखरखाव एवं मरम्मत के तहत 18 महीने गोदी में बिताया और अपनी हथियार प्रणाली को उन्नत किया।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश ने UN से कहा, म्यामांर से आये और रोहिंग्याओं को पनाह नहीं दे सकते

यह अब 30 राफेल लड़ाकू विमान और दो हावेकेयी हवाई शीघ्र चेतावनी एवं नियंत्रण विमान को ले जा सकता है।’’बयान के अनुसार मंत्री इस विमान वाहक के रवाना होने से पहले उस पर थीं। उसकी अभियानगत तैनाती कई महीनों की है।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ पूर्ण एकजुटता जतायी

बयान में कहा गया है, ‘‘ क्लीमेंसू मिशन के नाम से जाने वाले इस वाहक आक्रामक दल को पूर्वी भूमध्यसागरीय और लेवांट क्षेत्र में वायु और नौसैन्य अभियानों में हिस्सा लेने के लिए तैनात किया गया है ताकि वह अपने यात्रा मार्ग के बारे जानकारी बढ़ा सके। उसका दूसरा उद्देश्य यूरोपीय सहयोग को बढ़ाना तथा सामरिक साझेदारी को मजबूत करना है जो फ्रांस की मध्यपूर्व और हिंद महासागर में है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़