परमाणु पनडुब्बी डील पर विवाद से गर्मायी राजनीति, जो बाइडेन से फोन पर बात करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों

By अनुराग गुप्ता | Sep 20, 2021

न्यूयॉर्क। ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ पनडुब्बी निर्माण के करार को समाप्त कर अमेरिका से हाथ मिला लिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। दरअसल, फ्रांस ने पिछले दिनों अमेरिका पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद अब अमेरिका और फ्रांस के बीच इस मसले को लेकर बातचीत हो सकती है। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बातचीत करने की घोषणा की है। हालांकि बातचीत कब होगी, इसकी अभी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद चर्चा है कि इस बातचीत में इमैनुएल मैक्रों अपना विरोध दर्ज करा सकते हैं।पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस की कंपनी डीसीएनएस के साथ दुनिया की सबसे बड़ी पारंपरिक पनडुब्बियों में से 12 का निर्माण करने के अपने करार को समाप्त कर दिया था। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने साल 2016 में फ्रांस के साथ करार किया था।करार रद्द होने के बाद फ्रांस ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया ने उनकी पीठ में छुरा घोंपने जैसा काम किया है। वहीं अमेरिका को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि जो बाइडेन प्रशासन पूर्ववर्ती ट्रंप सरकार की तरह ही हमारे रक्षा सौदों को खराब करने का काम कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के राहुल गांधी हैं बाइडेन? कभी मीटिंग में बंद आंखों वाला वीडियो होता है वायरल, कभी भूल जाते हैं ऑस्ट्रेलियाई PM का नाम 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस सरकार के प्रवक्ता गैब्रिएल अटाल का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि जो बाइडेन की तरफ से फोन पर बातचीत करने का अनुरोध आया है। पहले सब लोग आक्रोशित थे लेकिन अब आगे बढ़ने का समय आ चुका है।

प्रमुख खबरें

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट