वरिष्ठ नागरिक से की बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी, लगाया 9.88 लाख का चूना

By दिनेश शुक्ल | Feb 09, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के गढ़ा थानांतर्गत शक्तिनगर निवासी वृद्ध हरिओम गुप्ता से गत रविवार को बैंक अधिकारी बनकर बात करते हुए जालसाज ने बैंक खाते से 9.88 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित हरिओम गुप्ता ने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकाला तो उनके होश उड़ गए, खाते से रुपया निकाला जा चुका था। वृद्ध ने थाना पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने ठगी का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें: ग्रामीणों की समस्या हल करवाने धरने पर बैठे शिवराज सरकार के मंत्री

जिसके बाद इसी तरह की बातें करते हुए मोबाइल फोन पर आए ओटीपी नम्बर को जालसाज ने पूछ लिया। इसके बाद चार बार में हरिओम गुप्ता के खाते से 9.88 लाख रुपए निकाल लिए गए। बैंक से जानकारी मिलने के बाद गुप्ता ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों सहित वह थाने पहुंचे और उनके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा-420 भादवि के तहत मामला दर्ज कर नम्बर की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार