UIDAI का बड़ा ऐलान: Aadhaar में अब मुफ्त होगा Email Update, Mobile App से घर बैठे करें प्रोसेस

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 04, 2026

क्या आप भी आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्रों में घंटो लाइनों में लगने की कोई जरुरत नहीं है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने नए मोबाइल एप पर एक बेहद शानदार और मुफ्त सेवा की शुरुआत हो चुकी है। 

ईमेल अपडेट करना क्यों अनिवार्य है?

UIDAI के मुताबिक, आधार के साथ  ईमेल लिंक करना काफी जरुरी है, क्योंकि इससे आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

 - रियल टाइन नोटिफिकेशन- अगर आप आधार नंबर का इस्तेमाल कहीं भी कोई ऑथेंटिकेशन (सत्यापन) की रिक्वेस्ट की जाएगी, तो आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर तुरंत एक रियल-टाइम अलर्ट या सूचना आ जाएगी।

 - सुरक्षा और पारदर्शिता- ईमेल अपडेट होने से यूजर्स की पारदर्शिता भी बढ़ेगी। जैसे कि कोई आपके आधार का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा, तो आपको तुरंत पता चल जाएगा और आप समय रहते हुए फ्रॉड के शिकार से बच जाएंगे।

आधार के एप में मिलते हैं कई जरुरी फीचर्स

बता दें कि, यह नया आधार एप सिर्फ ईमेल तक ही अपडेट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को मजबूत करने के भी कई फीचर्स दिए गए हैं-

 फेस ऑथेंटिकेशन

किसी भी पहचान की पुष्टि करने के लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट को जमा करने की जरुरत नहीं है। वैसे यह एप फेस ऑथेंटिकेशन को सपोर्ट करता है, ताकि आपका चेहरा स्कैन होते ही आपकी पहचान को सत्यापित कर लिया जाए।

बायोमेट्रिक लॉक या अनलॉक

अब इस एप में फिंगरप्रिंट और आईरिस (आंखों का स्कैन) के गलत यूज को रोकने के लिए इस एप में वन-टैप बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा भी है। बस एक क्लिक में अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक कर सकते हैं, इसके बाद ही आपकी अनुमति के बिना कोई आपका फिंगरप्रिंट इस्तेमाल नहीं कर सकता। जब जरुरत पड़े तो इसको अनलॉक भी किया जा सकता है।

एन्क्रिप्टेड क्यूआर कोड 

यूजर्स को कहीं भी अपनी पहचान साबित करने के लिए पूरे आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यूजर्स एप के एन्क्रिप्टेड क्यूआर कोड का यूज कर सकते हैं। इससे सामने वाले के साथ सिर्फ सीमित और जरुरत जानकारी ही शेयर होगी, इससे आपका डेटा पूरी तरह सेफ रहने वाला है।

किन सेवाओं का मिलेगा लाभ?

 - ई-आधार डाउनलोड कर पाएंगे।

 - अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं।

 - इस एप से आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट बुक हो सकती है।

 - इसके अलावा, ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिकिंग इनटाइटी (OVSE) QR Code स्कैन करके होटल चेक-इन, अस्पताल में भर्ती, विजिटर मैनेजमेंट और गिग वर्कर ऑनबोर्डिंग जैसी सेवाओं में तेज और सुरक्षित पहचान सत्यापन कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Punjab कांग्रेस में सब All-Well! Raja Warring बोले - Channi के साथ मिलकर लड़ेंगे

Glowing Skin का राज हैं ये Retinoids, जानें Retinol और Tretinoin में किसे करें Beauty Routine में शामिल

Delhi Riots साजिश केस: Umar Khalid और Sharjeel Imam की जमानत पर सस्पेंस, Court ने Order रखा सुरक्षित

शतरंज जगत में भूचाल: पूर्व World Champion Vladimir Kramnik पर FIDE का बड़ा एक्शन, एक साल के लिए बैन