बिहार में NDA सरकार ने पूरा किया अपना चुनावी वादा, निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन मुफ्त

By अंकित सिंह | Mar 01, 2021

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने जन्मदिन पर पटना के आईजीएमएस में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। इस अवसर पर उनके साथ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और विजय कुमार चौधरी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चुनावी वायदे को पूरा करते हुए बड़ा ऐलान किया किया कि बिहार में सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी। निजी अस्पतालों में लगाई जाने वाली कोरोना वैक्सीन इन का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। आपको बता दें विधानसभा चुनाव के दौरान NDA की ओर से राज्य वासियों को मुफ्त वैक्सीन देने का वादा किया गया था। इसी के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से अब यह ऐलान किया गया है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीन का पहली डोज दिल्ली के एम्स में ली। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध