सरकार का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों और दूर-दराज के इलाकों में बांटे जाएंगे डेढ़ लाख फ्री डिश

By अंकित सिंह | Apr 12, 2022

भारत सरकार जम्मू-कश्मीर के दूर-दराज के क्षेत्रों के निवासियों को मुफ्त दूरदर्शन डिश टीवी की सुविधा प्रदान करेगी। इस बात की जानकारी क्षेत्र में डीडी फ्री डिश की पहुंच का आकलन करने के लिए जम्मू-कश्मीर के कंगन सब डिवीजन के दौरे के दौरान सूचना एवं प्रसारण (आई एंड बी) सचिव अपूर्व चंद्रा ने दी। डीडी फ्री डिश के मंच के माध्यम से दूर-दराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक पहुंचने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, केंद्रीय सचिव ने कहा कि सरकार ने ऐसे क्षेत्रों में 1.5 लाख मुफ्त डिश वितरित करने का प्रस्ताव किया है जहां केबल सेवा उपलब्ध नहीं है। टेंडर प्रक्रियाधीन है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। दौरे के दौरान, केंद्रीय सचिव के साथ प्रमुख महानिदेशक समाचार, ऑल इंडिया रेडियो एन.वी. रेड्डी, महानिदेशक, दूरदर्शन मयंक अग्रवाल, अतिरिक्त महानिदेशक, पत्र सूचना ब्यूरो श्रीनगर, राजिंदर चौधरी, उप निदेशक समाचार डीडीके श्रीनगर, काजी सलमान, और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। चंद्रा ने जनता को मुफ्त सेवा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर के दूर-दराज के इलाकों में इस सेवा का वितरण किया जा रहा है और आने वाले समय में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। केंद्रीय सचिव ने अतीत में कई चुनौतियों के बावजूद अपने कर्तव्यों को कुशलतापूर्वक निभाने के लिए दूरदर्शन केंद्र श्रीनगर की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र अपने कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का सही तरीके से प्रसारित कर रहा है और लोगों तक प्रामाणिक जानकारी पहुंचा रहा है।

प्रमुख खबरें

Middle East तनाव के बीच भारत की बड़ी कामयाबी, Hormuz जलडमरूमध्य पार कर मुंबई पहुंचा LPG टैंकर

LPG Crisis: सरकारी दावों और Ground Reality में कितना अंतर? पुराने दौर में लौटने पर क्यों होना पड़ा मजबूर

भगोड़ा Pawan Khera को जवाब क्यों दूं? पत्नी पर आरोपों से भड़के Assam CM Sarma, दी बड़ी चेतावनी

BJD में बढ़ी अंदरूनी कलह, Sasmit Patra ने Rajya Sabha नेता पद से दिया Resign