फ्री मेट्रो यात्रा: हरदीप पुरी बोले, केंद्र को नहीं मिला कोई प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2019

नयी दिल्ली। आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को मेट्रो-बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा के ऐलान को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल किसी भी योजना का प्रस्ताव बनाने से पहले ही उसकी घोषणा कर देते हैं। पुरी ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुये कहा, ‘‘कोई योजना ऐसे लागू नहीं होती है कि पहले घोषणा कर दो और फिर उसका प्रस्ताव तैयार किया जाये।’’ इस बीच दिल्ली सरकार ने पुरी के आरोप को खारिज करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इसकी घोषणा किये जाने से पहले इसे लागू करने की पुख्ता योजना बना ली गयी थी। इसके अलावा सरकार के पास इस योजना को लागू करने के लिये धनराशि की भी कोई कमी नहीं है। पुरी ने केजरीवाल को ‘विघटनकारी’ करार देते हुये कहा कि छह महीने के भीतर दिल्ली की समस्याओें का समाधान हो जायेगा। पुरी का इशारा दिल्ली में छह महीने बाद होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव की ओर था। 

इसे भी पढ़ें: ममता का आरोप, बंगाल में आतंक का माहौल बना रही है भाजपा

मेट्रो में मुफ्त सुविधा के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैंने संसद में पहले ही कहा था कि हम छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को मेट्रो किराये में रियायत देना चाहते हैं और इसके लिये मेट्रो प्रबंधन को तकनीकी तैयारियां करने को कहा गया था।’’ पुरी ने कहा, ‘‘मेट्रो प्रबंधन इस बारे में तकनीकी तैयारियां कर रहा है और मुझे खुशी है अगर जरूरतमंद महिलाओं को कोई सहूलियत मिले। लेकिन दिल्ली सरकार के 50 हजार करोड़ रुपये के कुल बजट में केजरीवाल, स्वच्छता अभियान और आयुष्मान भारत योजनाओं को दिल्ली में लागू नहीं कर रहे है। वह, दो हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी (मेट्रो किराये में छूट पर) देना चाहते हैं। यह चर्चा का विषय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम महिलाओं की सहूलियत के लिये जो भी जरूरी होगा उसे करेंगे लेकिन कोई योजना ऐसे लागू नहीं होती कि पहले उसकी घोषणा कर दो और प्रस्ताव मसौदा बाद में बनाओ।’’ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पुरी के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार करते हुये सिर्फ इतना ही कहा, ‘‘इस योजना को लेकर हमने पुख्ता तैयारी कर ली है और इसे लागू करने के लिये धनराशि की कोई कमी नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

Ranchi में JPSC-JSSC छात्रों का विधानसभा मार्च, Water Cannon के सामने किया Dance, तोड़े बैरिकेड!

Myth vs Facts: क्या चर्चों पर बढ़ेगा नियंत्रण? भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने दावों को किया खारिज, समझाया पूरा गणित

KC Venugopal की Shashi Tharoor को चेतावनी, ऐसे बयानों से BJP को होता है फायदा

Russia-Ukraine War: तातारस्तान की Oil Refinery पर भीषण ड्रोन हमला, 12 की मौत और 39 घायल हुए