PM Modi UK Visit: भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर, कीर स्टार्मर बोले- ये डील नौकरियों और आम लोगों के लिए फायदेमंद

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चेकर्स एस्टेट में अपने यूनाइटेड किंगडम (यूके) समकक्ष कीर स्टारमर से मुलाकात की। चेकर्स एस्टेट ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास है और लंदन से 50 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को अपनी दो दिवसीय यूके यात्रा के लिए लंदन पहुँचे थे। यह प्रधानमंत्री की यूके की चौथी यात्रा है। लंदन पहुँचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लंदन पहुँच गया हूँ। यह यात्रा हमारे देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में काफ़ी मददगार साबित होगी। उन्होंने लिखा कि हमारा ध्यान हमारे लोगों की समृद्धि, विकास और रोज़गार सृजन को बढ़ावा देने पर होगा। वैश्विक प्रगति के लिए भारत-यूके की मज़बूत दोस्ती ज़रूरी है। 

इसे भी पढ़ें: हमें कभी निराश नहीं किया...पीएम मोदी का विमान लैंड करने से पहले ही मालदीव गाने लगा भारत के गुण

 मोदी बुधवार को ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। दोनों देशों ने छह मई को व्यापार समझौते के लिए वार्ता के समापन की घोषणा की। दोनों देशों ने दोहरे अंशदान सम्मेलन समझौते, या सामाजिक सुरक्षा समझौते पर बातचीत भी पूरी कर ली है। इससे ब्रिटेन में सीमित अवधि के लिए काम करने वाले भारतीय पेशेवरों को सामाजिक सुरक्षा कोष में दोहरे अंशदान से बचने में मदद मिलेगी। ऐसे व्यापार समझौतों में, दोनों देश परस्पर व्यापार वाली अधिकतम वस्तुओं पर सीमा शुल्क या तो समाप्त कर देते हैं या उसमें उल्लेखनीय कमी कर देते हैं। ये समझौते सेवाओं और द्विपक्षीय निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने के मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।  

प्रमुख खबरें

MK Stalin का CM Vijay पर हमला, राजनीतिक पाखंड और प्रशासनिक विफलता का लगाया आरोप

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत