Free Trade Agreement: भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार करार के लिए छठे दौर की बातचीत सोमवार से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2022

नयी दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए छठे दौर की वार्ता सोमवार को यहां शुरू होगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य एफटीए वार्ता को जल्द से जल्द पूरा करना है। ब्रिटेन में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों के बाद यह वार्ता फिर शुरू हो रही है। आखिरी दौर की बातचीत 29 जुलाई को हुई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘छठे दौर की वार्ता 12 दिसंबर से शुरू हो रही है।’’ 13 जनवरी, 2022 को शुरू हुई वार्ता के तहत एक प्रमुख मुद्दा यात्री वाहन सहित वस्तुओं का व्यापार है।

इसे भी पढ़ें: LG electronics india का बीते वित्त वर्ष का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत घटकर 1,175 करोड़ रुपये

अब ब्रिटेन में एक स्थिर सरकार है। मैं अपने समकक्ष के साथ व्यक्तिगत बैठक भी कर सकता हैं। अभी हमारी टीमें एक-दूसरे से बातचीत कर रही हैं। दिसंबर में वार्ता का अगला दौर शुरू होगा।’’ भारत और ब्रिटेन ने दिवाली (24 अक्टूबर) तक वार्ता समाप्त करने के उद्देश्य से जनवरी में एफटीए के लिए बातचीत शुरू की, लेकिन ब्रिटेन में राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण इस समयसीमा को पूरा नहीं किया जा सका। समझौते में 26 अध्याय हैं। इसमें सामान, सेवाएं, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल है।

प्रमुख खबरें

Anandpur Sahib मामले में Amarjit Singh Chawla पर FIR, पंजाब सरकार ने बनाई SIT

US Dollar के मुकाबले Rupee 13 पैसे गिरकर 96.88 पर बंद, Sensex में 1045 अंकों की गिरावट

Bihar में सहकारिता योजनाओं की समीक्षा, किसानों को PACS और KCC का लाभ समय पर दें

Nana Patekar के NAAM Foundation ने बदला मराठवाड़ा के गांव का चेहरा, जल संरक्षण से खत्म हुआ टैंकर संकट