कोरोना की मार से फ्रांस की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल, पहली तिमाही में 6% की गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

पेरिस। कोरोना वायरस की मार से फ्रांस की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है। चालू वर्ष की पहली तिमाही(जनवरी- मार्च) में फ्रांस की अर्थव्यवस्था छह प्रतिशत सिकुड़ गई। यह 1945 के बाद फ्रांस की अर्थव्यवस्था का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। बैंक आफ फ्रांस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2019 की अंतिम तिमाही में भी फ्रांस की अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इस तरह लगातार दो तिमाहियों में फ्रांस की अर्थव्यवस्था में गिरावट रही है। अब तकनीकी रूप से फ्रांस मंदी की गिरफ्त में आ चुका है।

 फ्रांस के केंद्रीय बैंक ने कहा किमार्च के आखिरी दो सप्ताह में कोरोना वायरस संकट गहराने के बीच आर्थिक गतिविधियों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि 1968 की दूसरी तिमाहीमें राजनीतिक गतिरोध की वजह ऐसी स्थिति देखने को मिली थी। हालांकि, उस समय भी अर्थव्यवस्था में गिरावट आज की तुलना में कम यानी 5.3 प्रतिशत रही थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह