फ्रेंच ओपन 2022 में ऐसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन, उम्रदराज नडाल ने किया सबसे ज्यादा प्रभावित

By अनुराग गुप्ता | Jun 06, 2022

फ्रेंच ओपन में राफेल नडाल ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। 36 वर्ष के नडाल ने 14वीं बार लाल बजरी पर और 22वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर कब्जा कर लिया है। नडाल ने फाइनल में कैस्पर रूड को सीधे सेटों से हराया। जिसके बाद क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर फुटबॉल के महारथियों तक ने नडाल को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। 

अब बात कर लेते हैं फ्रेंच ओपन के बाकी के फाइनल मुकाबलों की...

हिला एकल

विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इगा स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के महिला एकल के एकतरफा फाइनल में 18 साल की कोको गॉफ को शिकस्त देकर दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया। स्वियातेक ने 2020 में रोलां गैरां ट्रॉफी हासिल की थी। उन्होंने लाल मिट्टी वाले कोट पर अपना दबदबा कायम करते हुए अमेरिका की 18वीं वरीयता प्राप्त गॉफ को 6-1, 6-3 से हराया। पोलैंड की स्वियातेक की यह लगातार 35वीं जीत है। टेनिस में मेजर एकल खिताब जीतने वाली अपनी देश की इस इकलौती खिलाड़ी ने इसके साथ ही इस सदी में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वीनस विलियम्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वह पिछले छह टूर्नामेंटों में विजेता बनकर उभरी है और इस सत्र में उनके जीत-हार का रिकॉर्ड 42-3 है।

मिश्रित युगल

इना शिबहारा और वेस्ले कूलहोफ की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने यूलरिके एकेरी और जोरान व्लीजेन की जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम का मिश्रित युगल खिताब अपने नाम किया। शिबहारा और कूलहोफ ने कोर्ट फिलिप चाट्रियर में मिश्रित युगल फाइनल में इकेरी और व्लीजेन की जोड़ी को 7-6, 6-2 से पराजित किया। कैलिफोर्निया की शिबहारा जापान के लिये खेलती हैं और कूलहोफ नीदरलैंडके हैं। इस जोड़ी का यह पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है। 

इसे भी पढ़ें: लाल बाजरी पर राफेल नडाल की बादशाहत कायम, रुड को हराकर 14वीं बार जीता फ्रेंच ओपन 

पुरुष युगल

मार्सेलो अरेवालो और जीन जूलियन रोजर की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम का पुरुष युगल खिताब अपने नाम कर लिया। मार्सेलो अरेवालो और जीन जूनियन रोजर ने सेमीफाइनल में भारत के रोहन बोपन्ना और नीदरलैंड के मात्वे मिडेलकूप को हराया था। इससे पहले रोहन बोपन्ना ने पहली और आखिरी बार 2010 में पाकिस्तान के ऐसाम उल हम कुरैशी के साथ ग्रैंडस्लैम पुरुष युगल फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इस बार फाइनल में खेलते-खेलते रह गए।

महिला युगल

फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया और क्रिस्टिना म्लादेनोविच की जोड़ी ने कोको गॉफ और जेसिका पेगुला की अमेरिकी जोड़ी को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम महिला युगल खिताब अपने नाम किया। कैरोलिन और क्रिस्टिना की यह रोलां गैरां पर दूसरी महिला युगल चैम्पियनशिप है। इस जोड़ी ने 2016 में भी यहां खिताब जीता था। कैरोलिन और क्रिस्टिना की जोड़ी ने एकल वर्ग की उप विजेता गॉफ और पेगुला की जोड़ी से फाइनल में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-6, 6-3, 6-2 से जीत दर्ज की।

18 वर्षीय गॉफ महिला एकल फाइनल में इगा स्वियातेक से हार गयी थीं। गॉफ और पेगुला पहली बार एक साथ मेजर युगल स्पर्धा में खेल रही थीं। वहीं क्रिस्टिना की यह छठी ग्रैंडस्लैम महिला युगल ट्राफी है जिसमें से वह चार टिमिया बाबोस के साथ जीती हैं।

प्रमुख खबरें

डरावने लुक के बाद मिलता है तुरंत ग्लो, Shenaz Treasury ने बताया Vampire Facial का सच

Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: JPSC Scam पर ट्वीट नहीं, CM हाउस के बाहर धरना दो

फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

गौरव गोगोई का Amit Shah पर हमला: कुंभकर्ण जैसी नींद में थे Home Minister, संसद से नदारद रहे