Europe में फैलने लगी फ्रांस के दंगे की आग, स्विट्जरलैंड के दुकानों पर पथराव, हिरासत में लिए गए 6 लोग

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2023

फ्रांस के दंगों की आंच अब यूरोप के अन्य देशों में भी फैलने लगी है। स्विट्जरलैंड में भी प्रदर्शन होने शुरू हो गए हैं। स्विट्जरलैंड के एक इलाके में दुकानों पर पथराव किया गया। पुलिस ने इस मामले में छह नाबालिगों को हिरासत में लिया है। स्विस शहर लॉज़ेन में फ़्रांस-प्रेरित हिंसा तब भड़क उठी जब सौ से अधिक युवाओं ने शहर दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। लॉज़ेन में पत्थर फेंके गए और शो विंडो को तोड़ दिया गया, विशेष रूप से एक स्नीकर स्टोर प्रभावित हुआ। पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की हैं और स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में हिसा को लेकर सोशल मीडिया पर की गई अपील के बाद लोग जमा हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Mitchell Starc के 10 विकेट से Australia ने जीता दूसरा Test, बांग्लादेश को पारी से हराया

ED Probe: वीणा के खिलाफ जांच पर Congress कोई टिप्पणी नहीं करेगी, बोले मुरलीधरन

Maharashtra Hill Horror: खाई में गिरने से एक दिन पहले मां ने शेयर किया था वीडियो, रिश्तों पर की थी बात

PNG Connection को बढ़ावा देने के लिए राज्यों में तैनात होंगे Nodal Officer