Parandur Airport Project रोकने के खिलाफ Madras High Court ने तमिलनाडु सरकार को भेजा नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 20, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने परंदूर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना को ठंडे बस्ते में डालने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी करने का शुक्रवार को आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश एसए धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति जी अरुल मुरुगन की पीठ ने सॉफ्टवेयर परामर्शदाता और पुस्तक प्रकाशक जी गौतमन की ओर से दायर जनहित याचिका पर तमिलनाडु औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद निर्धारित की।

याचिका में गौतमन ने 24 अगस्त 2026 को घोषित परंदूर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना को बंद करने के राज्य सरकार के फैसले और उससे जुड़े आदेशों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद-14 का उल्लंघन घोषित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अदालत से राज्य के सक्षम अधिकारियों को यह निर्देश देने का आग्रह किया है कि वे एएआई से मिली जनकारी सहित संबंधित आधिकारिक दस्तावेजों और विशेषज्ञों के ताजा सुझावों के आधार पर तर्कपूर्ण निर्णय लेते हुए इस मामले पर फिर से विचार करें और आगे के आदेश जारी करें।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार निवेश के नाम पर 74 लाख की Cyber Fraud, बैंक खाते देने वाले 9 आरोपी Telangana में पकड़े गए

Food Cravings से समझें शरीर के संकेत, Healthy Snacks में 250 Calories का रखें नियम

खुद लौटना चाहती हैं Sheikh Hasina, पर नया Passport न देकर वापसी टाल रहा ढाका

Love Horoscope For 20 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 20 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन