Kashmir में बर्फबारी से सड़क, हवाई यातायात प्रभावित, पर्वतीय इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2024

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में बर्फबारी के कारण रविवार को जनजीवन प्रभावित हुआ और श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि अधिकारी सड़कों से बर्फ हटा रहे हैं ताकि वाहनों की आवाजाही संभव हो सके। लेकिन सड़कों पर फिसलन होने के कारण यातायात धीमा हो गया है। बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर दिन भर उड़ानों के परिचालन को रद्द करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: आतिशी के OSD को Crime Branch ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब, मामले पर गौतम गंभीर ने दी प्रतिक्रिया

दक्षिण कश्मीर का काजीगुंड शहर शनिवार को सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद कोकेरनाग में 3.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट में पारा पिछले 72 घंटों से हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Latur Parcel Blast: दो बंदूक दुकानदारों समेत 4 लोगों पर पुलिस केस

Delhi में प्रदूषण पर कार्रवाई: पहले दिन 68.4 लाख जुर्माना, 1539 वाहन सीमा से लौटाए

Varanasi में 5 नवंबर को Chirag Paswan की पार्टी करेगी नव संकल्प महासभा

Rahul Gandhi पर अपनी बहन की अनदेखी का आरोप, BJP का दावा कांग्रेस में बने दो खेमे