यमुना की सफाई से लेकर 'आयुष्मान भारत' तक, दिल्ली में क्या-क्या करने जा रही रेखा गुप्ता सरकार, LG ने बताया

By अंकित सिंह | Feb 25, 2025

मंगलवार को दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ दिल्ली, यमुना का कायाकल्प, स्वच्छ पेयजल सरकार के फोकस के क्षेत्र हैं। एलजी सक्सेना ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में लगातार झड़पों, आरोप-प्रत्यारोप ने शहर को नुकसान पहुंचाया है और मेरी सरकार केंद्र, अन्य राज्यों के साथ समन्वय में काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार नीति मार्गदर्शन के लिए 'विकसित दिल्ली संकल्प पत्र' को दस्तावेज के रूप में अपनाएगी और लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी।

इसे भी पढ़ें: 'अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं', केजरीवाल पर BJP का वार, जानें पूरा मामला

वीके सक्सेना ने कहा कि हमारी सरकार का एजेंडा बिलकुल साफ है। हमारा एजेंडा दिल्ली का विकास, दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाना, यमुना को साफ करना, कूड़े के पहाड़ खत्म करना और गरीबों को सुविधाएं देना है। यह बात मैंने अपने अभिभाषण में भी कही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पिछली सरकार द्वारा खेले गए आरोप-प्रत्यारोप के खेल ने दिल्ली को बहुत प्रभावित किया है... मेरी सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद के सिद्धांतों के अनुसार, केंद्र और अन्य राज्यों के साथ काम करेगी। 

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं