घर से लेकर लग्जरी कारों तक, जानिए लता मंगेशकर अपने पीछे छोड़ गई हैं कितनी संपत्ति

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 07, 2022

बीते कल यानी रविवार को सुरों की दुनियां में उस वक्त अंधेरा छा गया, जब खबर आई कि भारत रत्न और स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में लता जी दुनिया को अलविदा कह गईं। आपको बता दें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लता मंगेशकर का पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पर पिछले दिनों उनकी तबियत कुछ ज्यादा ही खराब होने लगी, जिसके बाद दीदी को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। जबसे लता जी केबिमार होने की खबर लोगों को लगी हर कोई उनकी सलामती की दुआएं मांग रहा था। लेकिन लता जी बीते कल इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं। वो आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके गानों में लोग उन्हें सुन सकते हैं। लता जी ने अपनी आवाज के जादू से हर किसी का दिल जीता, उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए। लता मंगेशकर अपना सादगी भरा जीवन जीने के लिए भी जानी जाती थीं। आज लता नहीं है, लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि वो अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ कर गई हैं। आइए उनकी संपत्ति के बारे में हम आपको बताते हैं।

लता जी का जीवन

लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को हुआ था। उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर अभिनेता थे। लता जी की मां गुजराती थी। बचपन से ही उन्होंने अपने पिताजी से संगीत सीखा और पिता के गुजरने के बाद महज 13 बरस की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया। लता जी तो इस संसार से विदा हो गईं, लेकिन वह अपने पीछे बहुत संपत्ति छोड़ कर गई हैं।

लता जी का घर

बात अगर लता मंगेशकर के घर की करें, तो वह मुंबई में रहती थीं। उनका आलीशान बंगला दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर स्थित है। उनके इस घर का नाम प्रभु कुंज भवन है। इस घर में अब लता जी नहीं है लेकिन यहां उनकी यादें हमेशा मौजूद रहेंगी।

लग्जरी कारों में चलती थी लता जी

वैसे तो लता जी अपना जीवन सादगी पूर्ण ढंग से जीती थीं, लेकिन वह काफी महंगी लग्जरी कारों से चलती थीं। उनके पास ब्यूक, शेवरले, और  क्रिसलर जैसी कारें थी। जब फिल्म वीर जारा का गाना रिलीज हुआ था उसके बाद यश चोपड़ा ने लता जी को एक मर्सिडीज तोहफे में दी थी।

लता जी की संपत्ति जो वह पीछे छोड़ गईं

अपने बेमिसाल गायकी से लता मंगेशकर ने हर किसी का दिल जीता, अपनी इसी गायकी की बदौलत उन्होंने कई सम्मान और साथ में दौलत भी कमाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लता जी की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 368 करोड़ रुपये है। लता जी यह सब अपने पीछे छोड़ कर दुनिया से चली गईं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा