By अनन्या मिश्रा | Jul 03, 2026
हिंदू धर्म में हर महीने का अपना एक खास महत्व होता है। हर महीने कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं। वहीं साल 2026 का सातवां महीना यानी की जुलाई की शुरूआत हो गई है। हिंदू पंचांग के मुताबिक जुलाई का महीना कई व्रत और त्योहारों से भरपूर रहने वाला है। वहीं इस महीने कई शुभ तिथियां भी रहेंगी। इस महीने की शुरूआत संकष्टी चतुर्थी से हुई है। जिसके बाद योगिनी एकादशी, मासिक शिवरात्रि, गुप्त नवरात्रि और देवशयनी एकादशी आदि मनाया जाएगा।
3 जुलाई - संकष्टी चतुर्थी
10 जुलाई - योगिनी एकादशी
12 जुलाई - रवि प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
15 जुलाई - आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ
16 जुलाई - जगन्नाथ रथयात्रा, कर्क संक्रांति
21 जुलाई - मासिक दुर्गाष्टमी, पार्वती जयंती
22 जुलाई - भड़ली नवमी
25 जुलाई - देवशयनी एकादशी (हरिशयनी एकादशी), गौरी व्रत प्रारंभ
26 जुलाई - रवि प्रदोष व्रत
29 जुलाई - गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा, गौरी व्रत समापन
30 जुलाई - श्रावण (सावन) मास का शुभारंभ
04 जुलाई - शुक्र सिंह राशि में गोचर करेंगे।
16 जुलाई - सूर्य का कर्क राशि में गोचर होगा।
27 जुलाई - शनि होंगे मीन राशि में वक्री होंगे।
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी की 16 जुलाई को ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा निकाली जाएगी। इस दिन तीनों रथ पर सवार होकर गुडिंचा मंदिर यानी की अपनी मौसी के घर जाते हैं।
वहीं 25 जुलाई 2026 को देवशयनी एकादशी मनाई जाएगी। इसको हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीनों के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं। इस दिन से चातुर्मास की शुरूआत होती है। चातुर्मास में शुभ कार्यक्रम जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि कार्य नहीं होते हैं।
बता दें कि 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन महर्षि वेदव्यास को सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की जाती है। वहीं 30 जुलाई 2026 से भगवान शिव के प्रिय माह श्रावण यानी की सावन माह की शुरूआत होगी।