लखनऊ में 22 जनवरी से लगेगा हुनर हाट, वोकल फॉर लोकल होगा आकर्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 24वें हुनर हाट का आयोजन लखनऊ में 22 जनवरी से चार फरवरी के बीच किया जाएगा जिसका आकर्षण वोकल फॉर लोकल होगा। आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस आयोजन में देश के 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी उत्पादों के साथ हुनर के लगभग 500 उस्ताद शामिल हो रहे हैं। इस हुनर हाट का औपचारिक उद्घाटन 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। लखनऊ के हुनर हाट में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाण, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखण्ड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, ओड़िशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल सहित 31राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों सेहुनर के लगभग 500 उस्ताद शामिल हो रहे हैं। आने वाले दिनों में हुनर हाट का आयोजन मैसूर, जयपुर, चंडीगढ़, इंदौर, मुंबई, हैदराबाद, नई दिल्ली, रांची, कोटा, सूरत/अहमदाबाद, कोच्चि, पुडुचेरी और अन्य स्थानों पर होगा।

प्रमुख खबरें

UAV, AKASH TARANG, MPATGM, MRSAM, V-SHORADS के जरिये Air Defence System को और मजबूत करेगा India, रक्षा मंत्री ने नई खरीद को दी मंजूरी

लालू-राबड़ी को फिर मिली Z Security: पिछली कटौती के सियासी बवाल का असर? Bulletproof कार भी

Tehran की सड़कों पर Khamenei के लिए उमड़ा जनसैलाब, अमेरिका मुर्दाबाद के नारों से गूंजा ईरान

CJI को लिखे पत्र पर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- यह लोकतंत्र को कमज़ोर करने की कोशिश