15 मिनट में नरीमन पॉइंट से बांद्रा...फीता काटते ही फडणवीस कोस्टल रोड पर दौड़ाने लगे कार, बगल में बैठे थे शिंदे

By अभिनय आकाश | Jan 26, 2025

रविवार का दिन मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर लेकर अआया है। नरीमन पॉइंट से बांद्रा तक यात्रा का समय अब ​​15 मिनट कम हो गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नॉर्थ चैनल ब्रिज का उद्घाटन किया है। कल (सोमवार) से कोस्टल रोड सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 12 बजे तक वाहनों के आवागमन के लिए खुला रहेगा। पहले नरीमन प्वाइंट से बांद्रा पहुंचने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगता था। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ  बो-स्ट्रिंग ब्रिज के उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ी का उद्घाटन किया, जो मुंबई कोस्टल रोड को बांद्रा-वर्ली सी लिंक (बीडब्ल्यूएसएल) से जोड़ता है। कोस्टल रोड के उद्घाटन के बाद देवेन्द्र फडणवीस ने खुद इस रोड पर कार चलाई।  इस दौरान उनके बगल की सीट पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बैठे थे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र निवेश पर समग्र दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है: मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis

कोस्टल रोड का श्रेय लेने की ठाकरे सेना की कोशिश पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने कहा कि कल को अगर कोई कहेगा कि हमने ताज महल बनवाया तो जनता इस पर विश्वास नहीं करेगी। किसी को भी इस सड़क का श्रेय लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, जनता जानती है कि इस सड़क के निर्माण के लिए केंद्र से आवश्यक अनुमति किसने ली, इस सड़क के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका किसने निभाई। उद्घाटन समारोह के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि यह सड़क मुंबईकरों के लिए बहुत समय और ईंधन बचाएगी और प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 94 फीसदी काम अब पूरा हो चुका है और कोस्टल रोड का आज उद्घाटन किया गया है।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ