अगले साल से, हफ्ते में किसी भी दिन ड्राइविंग लाइसेंस की दे सकते हैं परीक्षा!

By निधि अविनाश | Jul 09, 2021

ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को गुरुवार से आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। टीओआई में छपी एक खबर के मुताबिक, अब आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की कठिन प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा क्योंकि DL जारी करने के लिए केंद्रीय सड़क मंत्रालय का संशोधित नियम गुरुवार से लागू कर दिया गया है। परिवहन मंत्रालय ने ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर को मान्यता देने के लिए नए नियमों को अधिसूचित किया है जिसके अनुसार उम्मीदवारों को उच्च गुणवत्ता वाले ड्राइविंग कोर्स दिए जाएंगे और एक बार टेस्ट पास करने के बाद केंडिडेट को ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने के समय ड्राइविंग टेस्ट से छूट दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: फैशन और टेक्सटाइल कंपनियों को ऑनलाइन समाधान देंगी अमेरिका की ये 2 कंपनियां

बता दें कि  पूरे केंद्र को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया जाएगा और लाइव फीड की निगरानी परिवहन विभाग के मुख्यालय से की जाएगी। आवेदकों को स्लॉट ऑनलाइन बुक करना होगा और आवंटित समय पर केंद्र पर पहुंचना होगा। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा अधिकारी आवेदकों का डॉक्युमेंट चेक करेगी और उन्हें अपनी बारी आने तक के लिए वेटिंग पर बिठा दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा