2 नवंबर से दारचा से आगे सिविल वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित ,लाहौल- स्पीति जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 01, 2021

केलांग।    सर्दी के मौसम और बर्फबारी से पैदा होने वाली प्रतिकूल परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 2 नवंबर से मनाली- सरचू मार्ग को दारचा के आगे सिविल वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। लाहौल- स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि 2 नवंबर को ही मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा मौसम के खराब रहने का अलर्ट भी दिया है। 

इसे भी पढ़ें: काजा व किलाड़ से मतदान उपरांत हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचाई गई ईवीएम

 

उन्होंने कहा कि चूंकि अब सर्दी का पीक सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में 2 नवंबर से दारचा के आगे वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है ताकि प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों में  जान- माल का नुकसान न हो। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रांफू से लोसर मार्ग भी वाहनों के लिए 2 नवंबर से बंद किया जा रहा है। उपायुक्त ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वे लाहौल- स्पीति जिले में होने वाली बर्फबारी और ग्लेशियर के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी की अनुपालना सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़ें: स्पीति के मतदान केंद्रों की ईवीएम हेलीकॉप्टर के माध्यम से केलांग पहुंची- जिला निर्वाचन अधिकारी

उपायुक्त ने कहा कि बर्फबारी से दारचा के आगे और ग्रांफू से आगे लोसर के बीच सड़क मार्ग वाहन चालकों के लिए ग्लेशियर व फिसलन के कारण दिक्कतों का पहाड़ बन जाता है और जीवन के लिए खतरा अलग से। ऐसे में जिला प्रशासन द्वाराएहतियात को लेकर समय -समय पर जारी एडवाइजरी को अनदेखा न करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपशी (लेह) से मनाली की ओर आने वाले वाहनों की आवाजाही की अनुमति कल दी जाएगी, क्योंकि NH 003 हाईवे को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया है। दारचा से लेह तक किसी भी वाहन की अनुमति नहीं होगी। ड्राइवरों को सलाह दी जाती है कि वे NH 003 पर सभी सुरक्षित शीतकालीन ड्राइविंग आदतों का पालन करें।

 

बर्फबारी के कारण कुंजुम दर्रा के पास NH505 अभी भी अवरुद्ध है।  इन मार्गों पर अनावश्यक यात्रा करने से बचें।मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 1 और 2 नवंबर 2021 को अलर्ट जारी किया गया है और घाटी में बर्फबारी की संभावना है।अधिक ऊंचाई पर यात्रा करने से बचें। लेह की ओर वाहनों की आवाजाही आज रोक दी गई है।

यात्रा करना जोखिम भरा और घातक हो सकता है इसलिए सभी को सलाह दी जाती है कि वे जिले में अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें।

प्रमुख खबरें

IGI Airport पर बैंकॉक से पहुंचे दो यात्रियों से 3.37 करोड़ का गांजा बरामद

Israel Election Results 2026 | इज़राइल में फंसा सत्ता का पेंच! नेतन्याहू का गुट सबसे बड़ा, लेकिन बहुमत से दूर.. 10 नवंबर को नेसेट का शपथ ग्रहण

Bhadohi में आधी रात महिला के घर में घुसा Lucky Gautam, परिजनों को धमकाने पर गिरफ्तार

Israel Election Results | इजरायल में राजनीतिक भूचाल! Benjamin Netanyahu का बहुमत खत्म, अरब पार्टियों पर लगाया चुनावी धांधली का आरोप