Loksabha Election के बीच Ratan Tata से लेकर इस बॉलीवुड सुपर स्टार ने की खास अपील, यहां देखें पोस्ट

By रितिका कमठान | May 18, 2024

टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं, जो वायरल हो जाते है। इसी बीच उन्होंने एक और अपील की है, जिसके जरिए उन्होंने लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया है। 

रतन टाटा ने लोगों से अपील की है कि वो लोकसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। लोकसभा चुनाव में पांचवे चरण का मतदान सोमवार 20 मई को होना है। इस दौरान देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी मतदान किया जाना है। ऐसे में रतन टाटा ने लोगों से अपील की है कि सोमवार को मतदान के दिन वोटिंग जरुर करें। ये जिम्मेदारी का काम है। बता दें कि पांचवे चरण में मुंबई की सभी छह सीटों और मुंबई मेट्रोपॉलिटिन रीजन की चार सीटों पर मतदाता मतदान करेंगे।

 

सोशल मीडिया पर शेयर किया संदेश

टाटा ट्रस्ट्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि देश वासियों से अपील है कि हमें चुनाव में जिम्मेदारी के साथ मतदान करना चाहिए। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य पूरा करने के लिए सोमवार को मतदान करें। देशहित को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी से मतदान करना होगा। 

 

ये दिग्गज हैं चुनाव मैदान में

मुंबई से कई दिग्गज चुनाव मैदान में है। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अभिनेता भूषण पाटिल, और मशहूर वकील उज्ज्वल निकम चुनाव मैदान में है। मुंबई में कुल छह सीटें है। इसमें मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ ईस्ट, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ और मुंबई साउथ सेंट्रल सीट है। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें है। उत्तर प्रदेश के बाद ये सर्वाधिक सीटों वाला राज्य है जहां 80 सीटें है।

प्रमुख खबरें

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए

PM Modi ने Revanth Reddy से मिलकर सहयोग का दिया संदेश, Bandi Sanjay ने सराहा

Fazilka में शादी से लौट रहे लोगों की कार पिकअप से टकराई, 3 नाबालिगों समेत 5 की मौत

Kota की दूध डेयरी में गैस रिसाव से लगी आग, 19 वर्षीय कर्मचारी की जलकर मौत