Hrithik Roshan Birhday: हकलाने से ‘ग्रीक गॉड’ बनने तक ऋतिक रोशन का सफर, संघर्ष जिसने बनाया सुपरस्टार

By अनन्या मिश्रा | Jan 10, 2026

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन आज यानी की 10 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऋतिक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेता हैं। ऋतिक रोशन अपने शानदार अभिनय, जबरदस्त डांस मूव्स और आकर्षक पर्सनालिटी के कारण करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन उनकी सफलता की कहानी जितनी ज्यादा चमकदार दिखती है, उतनी ही ज्यादा संघर्षों से भरी रही है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर ऋतिक रोशन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मानसिक और शारीरिक परेशानियां

ऋतिक रोशन का बचपन काफी परेशानियों और चुनौतियों से भरा रहा। बचपन में वह हकलाने की समस्या से पीड़ित थे। जिस वजह से लोगों के सामने उनको बोलने में काफी परेशानी होती है। उनके हाथ में मौजूद एक्स्ट्रा अंगूठा भी ऋतिक के आत्मविश्वास को प्रभावित करता था। कई बार बच्चे स्कूल में उनका मजाक उड़ाते थे, जिस कारण वह खुद को अलग-थलग महसूस करते थे। ऋतिक अपनी पहली फिल्म में अंगूठे को हटवाना चाहिए, लेकिन उनकी मां की सलाह ने उनको खुद को स्वीकार करना सिखाया।

इस फिल्म से बदली किस्मत

साल 2008 में ऋतिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। ऋतिक की यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और वह रातों-रात स्टार बन गए। इसके बाद अभिनेता ने 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', 'धूम 2', 'सुपर 30' और 'वॉर' जैसी सफल फिल्मों से अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया था।

अपकमिंग फिल्म

ऋतिक रोशन की वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आने वाले हैं। आज के समय में अभिनेता ऋतिक रोशन न सिर्फ इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, बल्कि संघर्ष से जीत की मिसाल भी हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Politics में नया ट्विस्ट, Rajya Sabha सीट पर JMM के दावे से INDIA Alliance में खींचतान

Afghanistan Test में Rishabh Pant करेंगे कमाल! 100 Sixes का नया Indian रिकॉर्ड बनाने को तैयार

Tom Cruise के को-स्टार James Handy की हत्या, गर्लफ्रेंड का बेटा निकला कातिल, बोला- मैंने पापी को मार डाला

आतंकवाद पर रोक के बिना नहीं मिलेगा एक बूंद पानी, सिंधु जल संधि पर MEA का क्लीयर मैसेज