यमुना नदी के जहरीले झाग रस्सियों की मदद से हटाएगी दिल्ली सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2021

नयी दिल्ली|  यमुना में जहरीले झाग को लेकर आलोचनाओं के बीच दिल्ली सरकार ने इसे रस्सियों की मदद से हटाने के लिए मंगलवार को 15 नौकाओं को तैनात किया।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की इस योजना का क्रियान्वयन सिंचाई बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजस्व विभाग की मदद से किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा, कांग्रेस ने यमुना को बचाने के लिए 75 वर्षों में कुछ नहीं किया: सत्येंद्र जैन

उन्होंने कहा, ‘‘नदी से झाग हटाने के काम में 15 दलों को तैनात किया गया है। यह काम तब तक चलेगा जब तक कि झाग पूरी तरह से हट नहीं जाते।’’ इस संबंध में एक अधिकारी ने इसे अस्थायी उपाय बताते हुए कहा कि यह समस्या तब तक बनी रहेगी जब तक कि दिल्ली के जलमल शोधन संयंत्रों को नए मानकों के अनुरूप अद्यतन नहीं किया जाता और इसका कोई तात्कालिक उपाय नहीं है।

प्रमुख खबरें

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव

Assam के कछार में विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण ने व्यक्ति को स्ट्रीमलाइन फॉरेनर माना, परिवार भारतीय

GeM पोर्टल पर विक्रेताओं की साठगांठ की जांच रिपोर्ट साझा करे सरकार: CIC

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना