भाजपा, कांग्रेस ने यमुना को बचाने के लिए 75 वर्षों में कुछ नहीं किया: सत्येंद्र जैन

Satyendra Jain

दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘‘यमुना आज मैली (प्रदूषित) नहीं हुई। 75 साल से ऐसा ही है। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने नदी को साफ करने के लिए कुछ नहीं किया।’’

नयी दिल्ली| दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा और कांग्रेस ने 75 वर्षों में यमुना को बचाने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार वर्ष 2024 के अंत तक नदी को साफ करने का अपना वादा निभाएगी।

जैन ने कहा, ‘‘चुनाव से पहले हमने कहा था कि हम 2024 तक यमुना को साफ कर देंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण काम में देरी हुई लेकिन हम अपने वादे पर कायम हैं।’’

इसे भी पढ़ें: यमुना में झाग: आप और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप

उन्होंने कहा, ‘‘यमुना आज मैली (प्रदूषित) नहीं हुई। 75 साल से ऐसा ही है। दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने नदी को साफ करने के लिए कुछ नहीं किया।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि दिसंबर 2022 तक कोंडली, रिठाला, ओखला और कोरोनेशन पिलर क्षेत्र में चार प्रमुख जल-मल शोधन संयंत्रों (एसटीपी) के पूरा होने से राजधानी में सीवेज उपचार क्षमता करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ जघन्य अपराधों में भारी वृद्धि के कारण किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना विवेकपूर्ण नहीं : न्यायालय

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़