Thyagaraj Stadium में शुरू हुई राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस प्रतियोगिता, दर्शकों को मिलेगा बिल्कुल मुफ्त प्रवेश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का सोमवार को यहां त्यागराज स्टेडियम में उद्घाटन करते हुए इसे विभिन्न देशों और संस्कृतियों को जोड़ने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए यह गौरव की बात है कि उसे इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। गुप्ता ने कहा, “खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि विभिन्न देशों, संस्कृतियों और समाजों को जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है।

इसे भी पढ़ें: Delhi HC का बड़ा आदेश, Salman Khan की याचिका पर Kala Hiran Movie के सारे लिंक हटाने के निर्देश

बयान के मुताबिक, उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की ‘परेड ऑफ नेशंस’ आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागी देशों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ मार्च किया। समारोह में विद्यार्थियों एवं कलाकारों द्वारा भारतीय संस्कृति, एकता और विविधता पर आधारित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्यमंत्री गुप्ता ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल भावना, उत्कृष्ट प्रदर्शन और आपसी सम्मान की भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लें।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 17 साल से फरार दो भगोड़े आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा एवं खेल मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के बीच खेल प्रतिस्पर्धा का मंच नहीं है, बल्कि विभिन्न देशों के बीच मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और खेल भावना को सशक्त बनाने का अहम अवसर भी है। यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से दो अगस्त तक त्यागराज स्टेडियम में चलेगी। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल के 25 सदस्य देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बारबाडोस, बोत्सवाना, कनाडा, साइप्रस, इंग्लैंड, फॉकलैंड आइलैंड्स, जमैका, कीनिया, मलावी, मलेशिया, मालदीव, नामीबिया, न्यूज़ीलैंड, नाइजीरिया, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेल्स, ज़ाम्बिया और ज़िम्बाब्वे शामिल हैं। बयान के अनुसार, इस चैंपियनशिप में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ के अध्यक्ष विवेक कोहली, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की अध्यक्ष मेघना अहलावत सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, खिलाड़ी और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

पिछले साल के ब्रेक के बाद Shilpa Shetty के घर पधारे Bappa, Raj Kundra संग किया स्वागत

BRICS Summit के New Delhi Declaration पर बनी सहमति, विदेशी पत्रकारों ने बताया बड़ी उपलब्धि

Jio Credit को Bank of America से 18268 करोड़ की पूंजी पर दिसंबर तक मंजूरी की उम्मीद

Ganesh Chaturthi पर बनाएं परफेक्ट Ukadiche Modak, चावल का आटा तैयार करने का सही तरीका