श्रीलंका में गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लोगों को नियंत्रित करने के लिए सेना तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2022

कोलंबो| श्रीलंका में ईंधन की कमी के चलते पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और ईंधन के वितरण के प्रबंधन तथा निगरानी के लिए मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर सेना को तैनात करना पड़ा। विदेशी विनिमय की कमी के कारण देश में भारी आर्थिक तथा ऊर्जा संकट पैदा हो गया है।

मंगलवार सुबह,निहत्थे सैनिकों को सरकारी कंपनी सेलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा संचालित पंपों पर लोगों को नियंत्रित करते देखा गया। ऊर्जा मंत्री गामिनी लोकुगे ने संवाददाताओं से कहा, “हमने पेट्रोल पंपों पर सैन्य कर्मियों को तैनात करने का निर्णय लिया है ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके क्योंकि लोग व्यापार करने के लिए कैन में ईंधन ले जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “वे (सैनिक) यह सुनिश्चित करेंगे कि लोगों में ईंधन का उचित तरीके से वितरण किया जाए।”

ईंधन के लिए कतार में लगे लोगों में से अब तक चार की मौत की खबर आई है। विदेशी विनिमय संकट की वजह से ईंधन, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं का आयात रुक गया है।

श्रीलंका सरकार ने भारत से कर्ज की मदद मांगी थी जिसके बाद पिछले सप्ताह भारत ने आर्थिक संकट से उबरने के वास्ते एक अरब डॉलर का ऋण दिया था।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस