श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, ऋण सहायता के लिए भारत के साथ बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

कोलंबो। श्रीलंका की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की स्थानीय सहायक इकाई ने देश में विदेशी मुद्रा भंडार के गंभीर संकट के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। दूसरी ओर सरकार ने कहा है कि भारत और ओमान के साथ ईंधन खरीद के लिए ऋण सहायता पर बातचीत की जा रही है। सरकारी सीलोन पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (सीपीसी) ने सरकार से कीमतों में बढ़ोतरी की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें: हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद दो सैन्यकर्मियों के बीमा दावों का पीएनबी ने किया शीघ्र निपटारा

हालांकि, सरकार ने उन्हें अक्टूबर के बाद से अब तक ईंधन की कीमतें बढ़ाने की अनुमति नहीं दी थी। ताजा फैसले में सीपीसी ने पेट्रोल की कीमत में 20 रुपये और डीजल की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। अब वहां पेट्रोल 177 रुपये और डीजल 121 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। श्रीलंका इस समय एक गंभीर विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहा है। सरकार ने कहा कि भारत और ओमान के साथ ईंधन खरीद के लिए ऋण सहायता तय करने के लिए बातचीत चल रही है।

प्रमुख खबरें

NCP गुटों के विलय से NDA में आ सकते हैं Sharad Pawar, INDIA गठबंधन को लगेगा बड़ा झटका

जिगरी दोस्त को भी न बताएं ये 5 राज, वरना बाद में हो सकता है पछतावा

Dhanteras पर Gold-Silver की मजबूत अग्रिम बुकिंग से आभूषण कारोबारियों में उत्साह

Shehzad Poonawalla बने Rise and Fall Season 2 के विनर, ट्रॉफी और 35 लाख की प्राइज मनी पर कब्जा, फिनाले में आए कई उतार-चढ़ाव