भड़के शिवपाल ने अखिलेश से कहा- मुझे तुरंत निकाल दें, भाजपा में शामिल होने को लेकर कही यह बड़ी बात

By अंकित सिंह | Apr 21, 2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव एक साथ नजर आए थे। हालांकि चुनावी नतीजों के बाद दोनों के बीच दरार लगातार बढ़ती जा रही है। इन सबके बीच शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के इस बयान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दरअसल, हाल में ही अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा था कि भाजपा से मिलने वाला सपा में नहीं रह सकता। इसी बयान को लेकर शिवपाल यादव ने आपत्ति जताई है। अखिलेश के बयान को गैर जिम्मेदाराना करार देते हुए शिवपाल ने साफ तौर पर कहा कि अगर अखिलेश ऐसा सोचते हैं तो उन्हें मुझे विधायक दल से जल्द बाहर कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल पर चुनाव लड़ा था। अगर उन्हें ऐसा लगता है तो इस पर वह तुरंत निर्णय लें और मुझे विधानमंडल दल से बाहर निकाल दें।

इसे भी पढ़ें: 2 दिन में 2 संकेत, क्या शिवपाल यादव बीजेपी में नहीं जा रहे हैं?

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के इन दावों के बारे में पूछे जाने पर कि वह नियमित रूप से उनके संपर्क में हैं और गठबंधन के सदस्य हैं, शिवपाल ने कहा, एक फोन आया था, लेकिन अभी तक उनसे इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई है। संभव है कि उन्होंने मुझसे मिलते-जुलते नाम वाले किसी और व्यक्ति से बात की होगी। शिवपाल ने हाल ही में भगवा पार्टी के साथ बढ़ती दोस्ती के संकेत दिए थे, जब योगी से मिलने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया था। शिवपाल और अखिलेश के बीच दरार तब बढ़ गई थी, जब उन्होंने अपने चाचा को 26 मार्च को हुई सपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आमंत्रित नहीं किया था। शिवपाल ने इस सप्ताह की शुरुआत में विपक्षी गठबंधन की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। शिवपाल ने 31 मार्च को शपथ ली थी और बाद में वह लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, जिससे उनके पाला बदलने की अटकलों को हवा मिली थी। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal