'संकट में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य', बृजभूषण शरण सिंह ने कर दिया बड़ा दावा

By अंकित सिंह | Feb 11, 2025

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कभी भी गिर सकती है और अरविंद केजरीवाल फिर कभी चुनाव नहीं जीतेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के भविष्य में कोई चुनाव जीतने की संभावना नहीं है। सिंह की टिप्पणी आप की पंजाब इकाई के भीतर कथित आंतरिक असंतोष और उनके हालिया चुनावी संघर्षों के बीच आई है।

उन्होंने भविष्यवाणी की कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार और पार्टी की पंजाब इकाई में आंतरिक असंतोष की बढ़ती अटकलों के बाद, आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल फिर कभी कोई चुनाव नहीं जीतेंगे। कई संतों द्वारा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाजपा पर ''हिंदू नहीं'' वाले तंज की निंदा करने और उनसे माफी की मांग करने पर भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि 

ये राजनीतिक मुद्दे हैं और संतों ने अपनी राय दी। मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगा।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में आपके पास कितने विधायक? भगवंत मान ने कांग्रेस पर किया पलटवार

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। मुझे उम्मीद थी कि दिल्ली चुनाव में वोट प्रतिशत (कांग्रेस का) बढ़ेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राहुल गांधी के सलाहकार गलत विचारधारा पर चलते हैं। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती