G-20: भारत की जी20 अध्यक्षता में पहली बैठक दिसंबर में बेंगलुरु में होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2022

बेंगलुरु। भारत की जी20 अध्यक्षता में वित्त एवं केंद्रीय बैंक के उप-प्रमुखों (एफसीबीडी) की पहली बैठक कर्नाटक के बेंगलुरु में 13 से 15 दिसंबर तक होगी। जी20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत की इस पहली बैठक से ‘फाइनेंस ट्रैक’ एजेंडा पर वार्ता की शुरुआत होगी। बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक संयुक्त रूप से करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जी20 देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की अगुवाई वाले ‘जी20 फाइनेंस ट्रैक’ में आर्थिक एवं वित्तीय मामलों पर ध्यान दिया जाएगा। यह वैश्विक आर्थिक विमर्श और नीति समन्वय के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा के 20 जुलाई संसद मार्च हिंसा में दर्ज की नयी FIR

GST Council Reforms: करदाताओं की गिरफ्तारी का नियम खत्म, पांच करोड़ तक की राहत

Indian Supercross League में भारतीय राइडर्स के लिए नई 250cc Category, 30 ने कराया रजिस्ट्रेशन

GST Council ने टैक्स सुधारों को दी मंजूरी, अफसरों का गिरफ्तारी अधिकार खत्म