जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल जी सी मूर्मू बने नए CAG, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने शनिवार को भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) के पद की शपथ ली।राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति भवन की जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुर्मू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के समक्ष पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित समारोह में मुर्मू ने कैग के रूप में शपथ ली।

इसे भी पढ़ें: ई-वाहन कारोबार के लिए रणनीतिक साझेदार की तलाश: महिंद्रा एंड महिंद्रा

विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी (सेवानिवृत) मुर्मू का कैग के तौर पर कार्यकाल 20 नवंबर 2024 तक होगा। कैग एक संवैधानिक पद है जिसपर केन्द्र सरकार और राज्य सरकारों के खातों की लेखापरीक्षा करने की प्राथमिक जिम्मेदारी है।कैग की लेखापरीक्षा रिपोर्टों को संसद और राज्य विधानसभाओं में पेश किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi Jharkhand Rally | मोदी ने 10 साल में 22 लोगों को अरबपति बनाया, हम करोडों लोगों को लखपति बनाएंगे, राहुल गांधी बयान

3 साल के बच्चे की ड्राई आइस खाने की वजह से जान चली गई, आखिर यह सेहत के लिए हानिकारक क्यों है?

The New York Time , The Washington Post और Associated Press को मिला Pulitzer Prize

तेजस्वी बोले- अगर UPA का कार्यकाल जंगल राज था, तो NDA का राक्षस राज है, चिराग पासवान का पलटवार