बड़े मियां दिल्ली से और छोटे मियां हैदराबाद से... राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी पर जी किशन रेड्डी का निशाना

By अंकित सिंह | May 30, 2025

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बयान की निंदा करता हूं। 'बड़े मियां' राहुल गांधी दिल्ली से बोलते हैं और 'छोटे मियां' रेवंत रेड्डी हैदराबाद से बोलते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का अपमान करना सरासर गलत है। यहां तक ​​कि पाकिस्तान ने भी राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराए जाने का दावा नहीं किया। लेकिन इन दोनों ने ऐसा दावा किया। इन बयानों की निंदा की जानी चाहिए और इन दोनों को अलग-थलग कर दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: राजनीति में वंशवाद...उत्तर से लेकर दक्षिण तक बवाल, Omar के बेटे राजनीति में आएंगे! Ramadoss को Anbumani को मंत्री बनवाने पर अफसोस, KCR के परिवार का झगड़ा सड़कों पर

केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी रेवंत रेड्डी की उस मांग के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 140 करोड़ भारतीयों को यह बताने को कहा था कि हालिया संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कितने राफेल विमान मार गिराए। किशन रेड्डी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस और उसके नेता सस्ती और गंदी राजनीति का सहारा ले रहे हैं, यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाया है और संदेह जताया है, यह पहली बार नहीं है जब वे हमारे सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रहे हैं, यह पहली बार नहीं है जब वे दुश्मन की बोल रहे हैं।” भारतीय जनता पार्टी की तेलंगाना इकाई के प्रमुख किशन रेड्डी ने पूछा, “कांग्रेस भारत के प्रति वफादार है या.... ?”

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है