G20 शिखर सम्मेलन में नेताओं ने किया महिला सशक्तिकरण का समर्थन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

ओसाका। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मेजबान देश जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे सहित सभी सदस्य देशों के नेताओं ने वित्तीय एवं अन्य आर्थिक क्षेत्रों में पुरूषों अैर महिलाओं के बीच की असमानता को कम करने और महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप ने शनिवार को कहा कि यदि महिलाओं को आर्थिक समानता मिल जाए तो 2025 तक दुनिया की अर्थव्यवस्था बढ़ कर 28 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने की सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की तारीफ कहा, वह ‘‘बेहतरीन काम’’ कर रहे हैं

वह ओसाका में जी20 सम्मेलन के दौरान इस मुद्दे पर आयोजित विशेष सत्र में बोल रही थी। उन्होंने महिलाओं के दर्जे में सुधार करने को बेतहर आर्थिक और रक्षा नीति बताया। नीदरलैंड की महरानी और समेकित आर्थिक विकास पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष दूत मैक्सिमा ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इस अंतर को कम करना आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana